प्रतापगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री पर सख्ती: डीएम के कड़े निर्देश, 30 अप्रैल तक 100% लक्ष्य

प्रतापगढ़ में फार्मर रजिस्ट्री पर सख्ती: डीएम के कड़े निर्देश, 30 अप्रैल तक 100% लक्ष्य।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति को लेकर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने सख्त रुख अपनाया है। अपर जिलाधिकारी की समीक्षा बैठक के बाद डीएम ने सभी संबंधित विभागों को कड़े निर्देश जारी किए हैं।अब हर कार्मिक को दैनिक लक्ष्य दिया गया है और हर 2 घंटे पर प्रगति की समीक्षा अनिवार्य कर दी गई है। खंड विकास अधिकारियों (BDO) को प्रतिदिन कम से कम 100 रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए गए हैं।जबकि उप जिलाधिकारी (SDM) को 1000 रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके साथ ही जन सेवा केंद्र, सहकारिता विभाग और ग्राम स्तर के प्रतिनिधियों को भी इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए हैं।प्रशासन ने 30 अप्रैल तक 100 प्रतिशत फार्मर रजिस्ट्री पूरी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।डीएम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें जीटी रोड पर हंगामा सड़क हादसे में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया जाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें