हेल्थकेयर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को वितरित की गई दो सेट ड्रेस और पाठ्य सामग्री

हेल्थकेयर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं को वितरित की गई दो सेट ड्रेस और पाठ्य सामग्री

संवाददाता आयुष मिश्र

करछना क्षेत्र के भड़ेवरा बाजार स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज धरवारा प्रयागराज में भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार की संयुक्त योजना कौशल विकास मिशन के अंतर्गत संचालित हेल्थ केयर पाठ्यक्रम में सोमवार को विकास भवन प्रयागराज से आई अधिकारियों की टीम ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही छात्राओं दो सेट ड्रेस और पाठ्य सामग्री वितरित की। जिला प्रबंधक कौशल विकास मिशन अभिषेक शुक्ला ने कहा कि यह केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है इससे छात्र-छात्राओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण प्राप्त होगा और उनका भविष्य उज्जवल होगा। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर संतोष शुक्ला ने सरकार के प्रयासों की सराहना की और कहा की निश्चित रूप से इस तरह की योजनाओं छात्र-छात्राओं का भविष्य तो संवरेगा ही, और हमारे विद्यालय में छात्र-छात्राओं की संख्या में भी वृद्धि होगी। इस अवसर पर शांति विश्वकर्मा संतोष कुमार शुक्ल,सीमा सिंह, शौकत श्री कृष्ण त्रिपाठी क्षितिज तिवारी बृजेश कुमार पांडे अली, दीपांजलि पाण्डेय, निहारिका शर्मा, पंकज मिश्रा, नितिन पाठक,शुभम राय शांतनु मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें