पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि और नीट धांधली के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन बुग्गी पर गैस सिलेंडर लादकर निकाला विरोध मार्च, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
जिला संवाददाता अमित शुक्ला
प्रतापगढ़। जनपद प्रतापगढ़ में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी के नेतृत्व में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस के बढ़ते दामों तथा नीट परीक्षा में हुई कथित धांधली के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने बुग्गी पर गैस सिलेंडर लादकर शहर में विरोध मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति महोदया को संबोधित ज्ञापन अपर उप जिलाधिकारी नैंसी सिंह के माध्यम से सौंपा गया। ज्ञापन में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस की कीमतों में राहत देने, पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे, नीट परीक्षा में हुई अनियमितताओं की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग करने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष डॉ. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर टैक्स के माध्यम से भारी राजस्व अर्जित किया है, जबकि तेल कंपनियों ने भी बड़ा मुनाफा कमाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक चुनौतियों का बोझ आम जनता पर डालना उचित नहीं है। लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब, किसान, मजदूर और मध्यम वर्ग परेशान है।
जिला प्रवक्ता मासूम हैदर एवं सदर ब्लॉक अध्यक्ष मो. वसीम ने कहा कि नीट परीक्षा में हुई धांधली ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है। कांग्रेस पार्टी निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करती है।
कार्यालय सचिव रियाज सुल्तान एवं जिला सचिव आशिक अली ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तत्काल इस्तीफा दें तथा एनटीए को भंग कर पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था लागू की जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी। इस दौरान नगर अध्यक्ष मो. इस्तियाक, वेदांत तिवारी, प्रेम शंकर द्विवेदी, महेंद्र शुक्ला, प्रशांत सिंह प्रिंशु, सरोज कश्यप, मकरंद शुक्ला, राम शिरोमणि वर्मा, आर.पी. वर्मा, राम बहादुर पासी, हरिश्चंद्र सरोज, अनिल मौर्य, अंजलि उपाध्याय, शिवांशु भट्ट, प्रधान मुजम्मिल हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद












