महिला सहायता प्रकोष्ठ की सराहनीय पहल, टूटने से बचा एक परिवार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ में महिला सहायता प्रकोष्ठ की सकारात्मक पहल से एक बिखरते परिवार को नया सहारा मिला। पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान और सहयोग की दिशा में कार्य कर रही महिला सहायता प्रकोष्ठ टीम ने आपसी विवाद में अलग रह रहे दंपती के बीच सुलह कराकर परिवार को टूटने से बचा लिया। प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ एवं क्षेत्राधिकारी नमिता सिंह के प्रयासों से पति-पत्नी के बीच संवाद स्थापित कराया गया। बातचीत के दौरान दोनों पक्षों के गिले-शिकवे दूर कराए गए और आपसी सहमति से फिर से साथ रहने का निर्णय लिया गया।
आपसी विश्वास, समझदारी और संवाद के जरिए दंपती ने पुराने मतभेद भुलाकर नए सिरे से जीवन शुरू करने का संकल्प लिया। महिला सहायता प्रकोष्ठ की इस पहल की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। महिला सहायता प्रकोष्ठ लगातार ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य कर पारिवारिक विवादों का शांतिपूर्ण समाधान कराने और परिवारों को टूटने से बचाने का प्रयास कर रहा है।












