‎पट्टी ब्लॉक सभागार में डेस्कटॉप कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम संपन्न

‎पट्टी ब्लॉक सभागार में डेस्कटॉप कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम संपन्न

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़।आज विधानसभा पट्टी के ब्लॉक सभागार में आयोजित डेस्कटॉप कंप्यूटर वितरण कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि माननीय श्री राजेंद्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’ जी ने प्रतिभाग किया।इस अवसर पर उन्होंने लाभार्थियों को डेस्कटॉप कंप्यूटर वितरित करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और डिजिटल संसाधनों तक पहुंच शिक्षा, प्रशासन एवं विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार डिजिटल इंडिया के संकल्प को साकार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिससे युवाओं और संस्थानों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाया जा सके।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे डिजिटल सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

ये भी पढ़ें रायगढ़ की गैस एजेंसी पर अवैध वसूली समेत कई गंभीर आरोप, जिला आपूर्ति अधिकारी से की गई शिकायत

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें