उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के क्रियान्वयन हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

दिनांक: 06.02.2026 परीक्षाओं को शुचितापूर्ण, सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराना सुनिश्चित किया जाएं: जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़,गाजियाबाद। जानकी सभागार, रामलीला मैदान,कविनगर में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ की अध्यक्षता में बोर्ड परीक्षा—2026 को सकुशल सम्पन्नकराने के उद्देश्य से केन्द्र व्यवस्थापक, सैक्टर मजिस्ट्रेट आदि की बैठक आहूत हुई। इस दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं को शुचितापूर्ण, सकुशल, शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा—2026 हेतु हाई स्कूल में 14622 बालक व 13952 बालिकाएं, कुल योग—28574 हैं। वहीं इन्टरमीडिएट हेतु 12769 बालक व 12545 बालिकाएं, कुल योग 25314 हैं। इस प्रकार बोर्ड परीक्षा हेतु कुल परीक्षार्थियों की संख्या—53884 है। उक्त परीक्षाओं को कराने हेतु कुल 64 परीक्षा केन्द्र हैं। जिनमें कुल केन्द्र व्यवस्थापकों की संख्या-64, वाहय केन्द्र व्यवस्थापकों की संख्या-64, शिक्षा विभाग द्वारा सचल दल की संख्या-06, कन्ट्रोल रूम-01, जोनल मजिस्ट्रेट की संख्या-05, सैक्टर मजिस्ट्रेट की संख्या-21, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की संख्या-64, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील केन्द्र-शून्य हैं।बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने हेतु एक स्ट्रॉग रूम की व्यवस्था 24×7 घंटे सी०सी०टी०वी० वायॅस रिकार्डर सहित कराना सुनिश्चित करें। प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने हेतु डबल लॉक की 04 अलमारी की व्यवस्था, परीक्षा केन्द्रों पर मोबाईल/अन्य वस्तु आदि रखने हेतु मैन गेट पर क्लाकरूम की व्यवस्था, परीक्षा केन्द्रों पर व्यवस्था 24×7 घंटे विद्युत व्यवस्था हेतु जैनरेटर, इनवर्टर आदि की व्यवस्था, परीक्षा केन्द्रों पर साफ-सफाई एवं पीने के पानी तथा शौचालय आदि की व्यवस्था, परीक्षा केन्द्रों पर प्रत्येक कक्ष के सामने पीने के पानी के घड़े या मयूर जग आदि की व्यवस्था, परीक्षा केन्द्र पर क्षतिग्रस्त विद्युत वायर को बदलने तथा प्रत्येक कक्षों में पर्याप्त बल्ब, ट्यूबलाईट आदि की व्यवस्था की जाएं व परीक्षा केन्द्र से परीक्षा उपरान्त उत्तर पुस्तकाओं को बन्द गाडी में पुलिस सुरक्षा कर्मियों के साथ मुख्य संकलन केन्द्र पर जमा की जाये।जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि परीक्षा की पवित्रता बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय व्यवस्था तथा संवेदनशील एवं अति-संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनुशासनहीनता को कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा परीक्षा को नकलविहीन, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराना सभी संबंधित अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान एडीएम सिटी, डीआईओएस, बीएसए, एडीएआईओएस, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें