मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 27 जोड़ों का हुआ विवाह, नवदंपतियों को दी गई ₹21 हजार की उपहार सामग्री,साथ ही पात्र जोड़ों के बैंक खातों में ₹64,000 की धनराशि स्थानांतरित
पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर


उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाएं गई योजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा,गाजियाबाद, 31 जुलाई।विकास खंड मुरादनगर परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 27 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। योजना के तहत प्रत्येक नवविवाहित जोड़े को ₹21,000 की उपहार सामग्री (वर-वधू के वस्त्र, स्टील डिनर सेट, प्रेशर कुकर, ट्रॉली बैग, वैनिटी किट एवं दीवार घड़ी आदि) प्रदान की गई। साथ ही पात्र जोड़ों के बैंक खातों में ₹64,000 की धनराशि स्थानांतरित किए जाने का भी प्रावधान है। 31 जुलाई 2026 को आयोजित इस कार्यक्रम में अनुसूचित जाति के 12, अन्य पिछड़ा वर्ग के 4, सामान्य वर्ग के 2 तथा अल्पसंख्यक वर्ग के 9 जोड़ों ने भाग लिया। इनमें 18 हिंदू जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज से फेरे एवं जयमाला के साथ तथा 9 मुस्लिम जोड़ों का निकाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में प्रमुख क्षेत्र पंचायत मुरादनगर के श्री रजनी त्यागी, परियोजना निदेशक श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्री संदीप चौधरी सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में विकास खंड मुरादनगर कार्यालय एवं समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।












