जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न 206 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 15 का निस्तारण

जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ के निर्देशन में जनपद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न 206 शिकायतें प्राप्त, मौके पर 15 का निस्तारण

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर

दिनांक:-02/05/2026गाजियाबाद।शासनादेश के मद्देनज़र माह के प्रथम व तृतीय शनिवार हो सम्पूर्ण समाधान दिवस मनाया जाता है जिसके क्रम में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देशन में जनपद गाजियाबाद की तीनों तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। सदर तहसील मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव गोपाल की अध्यक्षता में सदर तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें मौके पर 07 शिकायतों का निरस्तारण किया गया। इस दौरान एडीएम सिटी श्री विकास कश्यप, एसडीएम सदर श्री अरूण दीक्षित, तहसीलदार सदर सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

लोनी तहसील

ज्याइंट मजिस्ट्रेट एसडीएम लोनी श्री दीपक सिंघनवाल की अध्यक्षता की अध्यक्षता में लोनी तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 05 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

मोदीनगर तहसील एसडीएम मोदीनगर श्री अजित कुमार की अध्यक्षता में मोदीनगर तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान 93 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें से मौके पर 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस दौरान राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, नगर पालिका सहित अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।इस प्रकार जनपद की तीनों तहसीलों में 206 शिकायतें प्राप्त हुई और मौके पर 15 शिकायतों का निस्तारण हुआ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें