पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ के निर्देशन में थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा अपहरण, दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त अमन अली पुत्र मो0 गुलसेर अली को किया गया गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत पुलिया भीखमपुर के पास से गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उ0नि0 सचिन कुमार पटेल मय हमराह का0 कैलाश यादव द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वारण्टी, वाछित अभियुक्त के दौरान, मुखबिर की सूचना पर अन्तर्गत धारा धारा 137(2)/61(2)/87/65 (1) बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित वांछित अभियुक्त अमन अली पुत्र मो० गुलसेर अली नि०ग्राम उदईशाहपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत पुलिया भीखमपुर के पास से गिरफ्तार किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
01. अमन अली पुत्र मो० गुलसेर अली नि०ग्राम उदईशाहपुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 22 वर्ष ।
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 सचिन कुमार पटेल मय हमराह का कैलाश यादव थाना आसपुर देवसरा, जनपद प्रतापगढ़ ।












