क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना रानीगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
आगामी होली एवं ईद-उल-फितर के पर्वों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी द्वारा थाना रानीगंज परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों, धर्मगुरुओं, ग्राम प्रधानों एवं संभ्रांत नागरिकों की उपस्थिति रही। क्षेत्राधिकारी महोदय द्वारा उपस्थित जनों से अपील की गई कि सभी लोग आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही त्योहारों के दौरान जुलूस मार्ग, समय-निर्धारण, ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। थाना रानीगंज पुलिस द्वारा क्षेत्र में सतत निगरानी रखी जा रही है। जनपद पुलिस आमजन से शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील करती है।












