रेल टिकट बुकिंग में शॉर्टकट से होगा संकट

रेल टिकट बुकिंग में शॉर्टकट से होगा संकट

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ

रेल यात्रियों को ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान शॉर्टकट महंगा पड़ सकता है। समय से पहले बुकिंग प्रक्रिया पूरी करने पर यूजर अकाउंट ब्लॉक हो जाएगा। आईआरसीटीसी की नई तकनीक बुकिंग के दौरान की-बोर्ड पर टाइपिंग की स्पीड वैध-अवैध उपभोक्ताओं का पता लगा लेगी। इससे जनता को कन्फर्म टिकट की संभावना 40 फीसदी तक बढ़ जाएगी।
रेलवे बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रेलवे ऑनलाइन टिकट बुकिंग में बेहद ताकतवर नया एआई प्रीडेटर सिस्टम (एआई सॉफ्टवेयर) लागू कर दिया गया है। इस नई तकनीक का उद्देश्य अवैध सॉफ्टवेयर की मदद से कन्फर्म टिकट लेने वाले दलालों पर नकेल कसना है। सिस्टम इतना आधुनिक है कि यह उंगलियों की टाइपिंग स्पीड से पहचान लेता है कि टिकट इंसान बुक कर रहा है या सॉफ्टवेयर। अधिकारी ने बताया कि रेलवे के सर्वर बैकएंड पर कुछ गुप्त कोड्स, मापदंड है। यात्रियों को टाइपिंग में बहुत तेजी नहीं दिखानी है।

30 मिनट में पांच से ज्यादा लॉगिन नहीं

अधिकारी ने बताया, उपभोक्ता एक ही मोबाइल नंबर या ईमेल से 30 मिनट के भीतर पांच से ज्यादा बार लॉग-इन या लॉग-आउट करते हैं तो ऐसे अकाउंट को 24 घंटे के लिए बैन कर दिया जाएगा। तकनीक यूजर का लोकेशन, सिम चेक रही है। यह भी ध्यान रखना होगा कि इंटरनेट का आईपी एड्रेस और मोबाइल नंबर एक ही क्षेत्र में होना चाहिए। अगर लॉग-इन चेन्नई से है और मोबाइल दिल्ली का है तो सिस्टम हाई रिस्क मान कर ट्रांजक्शन बीच में ही रोक देगा।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया