पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में थाना लालगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में 01 अभियुक्त रोहित पटेल गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में थाना लालगंज पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में 01 अभियुक्त रोहित पटेल गिरफ्तार-

संवाददाता शिक्षा तिवारी 

प्रतापगढ़ ।दिनांक 28.05.2025 को जमीनी रंजिश के कारण रोहित पटेल, सचिन पटेल, मोहित पटेल एवं मोतीलाल द्वारा वादी निवासी सराय चौबाहिन ढिंगवस, थाना लालगंज, जनपद प्रतापगढ़ के घर के दरवाजे पर पहुँचकर लोहे की पाइप व डंडे से वादी, उसके पिता, भाई एवं माता के साथ मारपीट कर घायल किया गया, तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। इस संबंध में वादी तहरीर के आधार पर थाना लालगंज में मु0असं0197/25 धारा 115(2), 352,351 (3),109(1) बीएनएस बनाम 04 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया ।

पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर* द्वारा अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा* के पर्यवेक्षण में *थाना प्रभारी लालगंज श्री आलोक कुमार के नेतृत्व में व0उ0नि0 अरुण कुमार सिंह मय हमराह का0 आशीष कुमार* द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान प्राप्त सूचना पर मु0असं0197/25 धारा 115 (2), 352,351 (3),109 (1) बीएनएस थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त रोहित पटेल पुत्र मोती लाल पटेल निवासी सराय चौबाहिन थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ उम्र 26 वर्ष को थाना क्षेत्रान्तर्गत सराय चौबाहिन में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया ।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-

01. रोहित पटेल पुत्र मोती लाल पटेल निवासी सराय चौबाहिन थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ उम्र 26 वर्ष ।

पुलिस टीम का विवरण-

व0उ0नि0 अरुण कुमार सिंह मय हमराह का० आशीष कुमार थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ ।

ये भी पढ़ें प्रतापगढ़ में आज सुबह कोहरे के बीच हुआ भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो को रौंदा, 23 घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें