गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष के निर्देशन मे। विभिन्न स्थलों पर सीलिंग कार्यवाही की गई
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर
आज दिनांक 21.01.2026 को गाजियाबाद विकास प्राधिकरण (जीडीए) के उपाध्यक्ष के निर्देशन मे प्रभारी प्रवर्तन जोन-5 के नेतृत्व में जोन क्षेत्रान्तर्गत अवैध निर्माण, अनधिकृत उपयोग, अतिक्रमण एवं नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत पूर्व में दर्ज वादों के क्रम में विभिन्न स्थलों पर सीलिंग की प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की गई।
कार्यवाही का विवरण इस प्रकार है—
वाद संख्या-57/अ0नि0/जोन-5/2018 के अंतर्गत वादी मै0 शफी (एक्सक्लूसिव लैदर फैक्ट्री), भूडगढ़ी, डासना, गाजियाबाद द्वारा लगभग 5000 वर्गमीटर के भूखण्ड पर स्थित परिसर में लगभग 1800 वर्गमीटर क्षेत्रफल में एक्सक्लूसिव लैदर फैक्ट्री का अनधिकृत संचालन किया जा रहा था, जिसे नियमानुसार सील किया गया। वाद संख्या-83/अ0नि0/जोन-5/2023 के अंतर्गत वादी श्री अचल गोयल, पुत्र श्री आनन्द गोयल द्वारा भूडगढ़ी, डासना फैक्ट्री एरिया (नाले से सटे) में लगभग 12.0 × 150 वर्गमीटर क्षेत्रफल में शेड निर्माण का कार्य बिना स्वीकृति के कराया जा रहा था। उक्त अनधिकृत निर्माण के विरुद्ध सीलिंग की कार्यवाही की गई। वाद संख्या-32/अ0नि0/जोन-5/2022 के अंतर्गत वादी श्री हाजी नवी अली द्वारा भूडगढ़ी इंडस्ट्रियल एरिया, डासना, गाजियाबाद में लगभग 4500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में स्थित पुरानी फैक्ट्री की चारदीवारी के भीतर लगभग 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल में बैंकेट हॉल/बरात घर का अनधिकृत संचालन किया जा रहा था, जिसे नियमों के उल्लंघन के कारण सील किया गया। वाद संख्या-55/अ0नि0/जोन-5/2018 के अंतर्गत वादी श्री पवन कुमार सिंघल (गंगा पेपर मिल्स प्रा. लि.) द्वारा भूडगढ़ी, डासना, गाजियाबाद में लगभग 10,000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में गंगा पेपर मिल्स का संचालन अनधिकृत रूप से किया जा रहा था, जिस पर भी सीलिंग की कार्यवाही अमल में लाई गई। उक्त समस्त कार्यवाही प्रवर्तन जोन-5 के समस्त प्रवर्तन स्टाफ एवं जीडीए पुलिस बल की उपस्थिति में शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई।कार्यवाही के दौरान कानून-व्यवस्था पूर्णतः नियंत्रित रही। प्रवर्तन जोन-5 सहित सम्पूर्ण प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माणों एवं अनधिकृत उपयोग के विरुद्ध यह अभियान निरंतर एवं सख्ती के साथ जारी रहेगा।
प्राधिकरण आम जनमानस एवं भू-स्वामियों से अपील करता है
कि वे किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य प्रारम्भ करने से पूर्व जीडीए से आवश्यक स्वीकृति प्राप्त करें तथा निर्धारित नियमों का पालन कर नगर के सुव्यवस्थित विकास में सहयोग प्रदान करें।












