पट्टी सर्किल में अनोखी होली
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ
एसडीएमऔर तहसीलदार सीओ सीओ, कोतवाल ने पुलिसकर्मियों संग उड़ाया रंग-गुलाल पट्टी सर्किल के चारों थानों में पारंपरिक ‘कपड़ा फाड़’ होली, अधिकारियों ने पुलिसकर्मियों संग उड़ाया रंग-गुलाल होली पर्व के अवसर पर पट्टी सर्किल के चारों थानों में पारंपरिक तरीके से ‘कपड़ा फाड़ होली’ बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। इस दौरान पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने एक-दूसरे को रंग, अबीर और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।पट्टी सर्किल के पट्टी, आसपुर देवसरा, कंधई और दिलीपपुर थानों में आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में /क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह रघुवंशी, एसडीएम पूर्णेंद्र मिश्रा तथा तहसीलदार पवन सिंह पट्टी कोतवाल प्रभारी आनंदपाल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने भी पुलिसकर्मियों के साथ होली खेली। सभी ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं।कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक ‘कपड़ा फाड़ होली’ की परंपरा निभाते हुए सभी ने हंसी-मजाक और गीत-संगीत के बीच होली का आनंद लिया। अधिकारियों ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र में शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
ये भी पढ़ें पुलिस लाइन प्रतापगढ होली मिलन समारोह जिलाधिकारी श्री शिवसहाय अवस्थी एंव पुलिस अधीक्षक श्री दिपक भूकर उपस्थित












