गौशाला के पास अज्ञात व्यक्ति मिला मृत: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान की कोशिश जारी

गौशाला के पास अज्ञात व्यक्ति मिला मृत: पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान की कोशिश जारी

संवाददाता: धर्मेंद्र चौहान, एटा

एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के जीटी रोड स्थित गौशाला के पास रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। उसकी उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने झाड़ियों के पास एक व्यक्ति को अर्ध-बेहोशी की हालत में पड़ा देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मंडी चौकी इंचार्ज मोहित शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को जिला मेडिकल कॉलेज भिजवाया। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में कोतवाली नगर के क्राइम इंस्पेक्टर अजब सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को अस्पताल भिजवाया था, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत बताया। उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वह व्यक्ति कौन था, कहां का रहने वाला था और गौशाला के पास झाड़ियों में कैसे पहुंचा।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है, वहीं आसपास के थानों और लोगों से संपर्क कर उसकी पहचान के प्रयास जारी हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें