कासगंज रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार इको कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

कासगंज रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार इको कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक गंभीर घायल

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान

एटा। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के कासगंज रोड पर रविवार दोपहर लगभग 1:30 बजे एक तेज रफ्तार इको कार ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नगला मान्धाती निवासी 20 वर्षीय गुलशन पुत्र चंद्रपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, गुलशन अपनी बाइक पर सवार होकर एटा बाजार की ओर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार इको कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुलशन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला मेडिकल कॉलेज, एटा के आपातकालीन वार्ड में भर्ती कराया। घायल गुलशन के भाई ने बताया कि उसका भाई घर से एटा बाजार करने आ रहा था, तभी पीछे से आ रही लापरवाह इको कार ने उसे टक्कर मार दी। चिकित्सकों के अनुसार गुलशन की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार को कब्जे में ले लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें

पुलिस उपायुक्त ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह द्वारा एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा एवं एसीपी-3 ग्रेटर नोएडा जोन के समस्त चौकी प्रभारियों के साथ गोष्ठी आयोजित,अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था की समीक्षा की

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal