UP बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा शुरू की

UP बोर्ड यानी उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2026 में शामिल होने वाले छात्र-छात्राओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए टोल-फ्री हेल्पलाइन सेवा शुरू की

संवाददाता अमित शुक्ला

यह हेल्पलाइन 5 जनवरी 2026 से प्रभावी हो गई है। बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, परीक्षा से जुड़े प्रश्नों, शंकाओं और तकनीकी दिक्कतों के समाधान के लिए यह व्यवस्था की गई है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।परिषद की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि हेल्प लाइन सेवा 2 टोल-फ्री नंबरों 1800-180-5310 और 1800-180-5312 पर उपलब्ध रहेगी। इन नंबरों पर संपर्क कर छात्र-छात्राएं परीक्षा फार्म, प्रवेश पत्र, विषय चयन, परीक्षा कार्यक्रम, अंकपत्र, सुधार परीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकेगे हेल्पलाइन के संचालन के लिए परिषद ने अनुभवी कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की है, जिससे कॉल करने वालों को सटीक और स्पष्ट जानकारी मिल सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें