यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025, परीक्षा तिथियों की घोषणा।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
जनपद प्रतापगढ़
शिक्षा।जी हां दोस्तों आपको बता दें कि यूपी पुलिस भर्ती 2025 यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी गई है इसके अलावा आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की लिखित परीक्षा का आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा 8, 9 और 10 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा अलग–अलग शिफ्टों में कराई जाएगी। इसके अलावा बोर्ड के अनुसार परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश और अन्य जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
ये भी पढ़ें Pratapgarh: चार वर्षों से जाम पड़ी गांव की नाली, सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल












