Pratapgarh: चार वर्षों से जाम पड़ी गांव की नाली, सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल

चार वर्षों से जाम पड़ी गांव की नाली, सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल

गंदगी और जलभराव से ग्रामीण परेशान, स्वास्थ्य पर खतरा

संवाददाता शुभम पाण्डेय प्रतापगढ़ | कुंडा तहसील के गांव बढैयाहार (Badaiyahar) में स्थित मुख्य नाली बीते चार वर्षों से जाम पड़ी हुई है। लंबे समय से नियमित सफाई न होने के कारण नाली का गंदा पानी गांव की गलियों और घरों के सामने फैल रहा है। इससे न केवल दुर्गंध बनी रहती है, बल्कि मच्छरों और कीटों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

ग्रामीणों के अनुसार, नाली की सफाई को लेकर संबंधित विभागों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में हालात और अधिक खराब हो जाते हैं। जलभराव के कारण गलियों से आवागमन मुश्किल हो जाता है और कई बार गंदा पानी घरों के अंदर तक पहुंच जाता है।

गांववासियों का यह भी कहना है कि नाली जाम होने से बच्चों और बुजुर्गों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बदबू और गंदगी के बीच रहना ग्रामीणों की मजबूरी बन गया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाली की सफाई कराई जाए और भविष्य में ऐसी स्थिति न बने, इसके लिए स्थायी व्यवस्था की जाए।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें शब-ए-बारात के अवसर पर ईदगाह मस्जिद में नूरी रोशनी और इबादत के विशेष इंतजाम

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें