कांवेंट स्कूल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित हुआ उपाध्यायपुर प्राथमिक विद्यालय, 7 जून को होगा लोकार्पण

कांवेंट स्कूल जैसी सुविधाओं से सुसज्जित हुआ उपाध्यायपुर प्राथमिक विद्यालय, 7 जून को होगा लोकार्पण।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर बदलने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल के तहत आसपुर देवसरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय उपाध्यायपुर का व्यापक कायाकल्प कर उसे आधुनिक संसाधनों से युक्त मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित किया गया है। अब यह विद्यालय सुविधाओं और शैक्षिक वातावरण के मामले में किसी निजी कांवेंट स्कूल से कम नहीं दिखाई देता।इटरनल कार्पोरेट मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन कृपाशंकर तिवारी तथा सीईओ आलोक रंजन तिवारी के नेतृत्व में विद्यालय को आधुनिक स्वरूप प्रदान किया गया है। ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं।विद्यालय परिसर में नवीन शौचालय, सुसज्जित मीटिंग हॉल, स्मार्ट क्लास, इंटरैक्टिव पैनल, आधुनिक कंप्यूटर लैब, सीसीटीवी कैमरे, इनवर्टर, आकर्षक हरित उद्यान तथा खेलकूद के आधुनिक उपकरण स्थापित किए गए हैं। साथ ही परिसर में माँ सरस्वती की भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है, जिससे विद्यालय का वातावरण और अधिक प्रेरणादायी बन गया है।

विद्यालय के नवनिर्मित एवं उन्नत संसाधनों का लोकार्पण एवं उद्घाटन समारोह आगामी 7 जून (रविवार) को अपराह्न 3 बजे विद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा होंगे।विशिष्ट अतिथियों में राजेन्द्र प्रताप सिंह ‘मोती सिंह’, धनंजय सिंह, डॉ. सोमा घोष, ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉ. राकेश सिंह तथा बॉलीवुड लेखक-गीतकार रितेश सिंह रजवाड़ा शामिल होंगे।आयोजक आलोक रंजन तिवारी ने बताया कि विद्यालय के कायाकल्प का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को महानगरों के निजी विद्यालयों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे आधुनिक शिक्षा से जुड़कर अपने भविष्य को बेहतर बना सकें। उन्होंने क्षेत्रवासियों, अभिभावकों एवं शिक्षा प्रेमियों से उद्घाटन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में यह पहल एक नई मिसाल मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि उपाध्यायपुर प्राथमिक विद्यालय का यह नया स्वरूप न केवल बच्चों को बेहतर शैक्षिक माहौल प्रदान करेगा, बल्कि अन्य परिषदीय विद्यालयों के लिए भी प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

ये भी पढ़ें कलेक्ट्रेट जनता दर्शन में अधिकारियों को सख्त निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें