कासगंज समाधान दिवस में हंगामा फरियादी को मंडलायुक्त से मिलने से रोकने का आरोप

कासगंज समाधान दिवस में हंगामा फरियादी को मंडलायुक्त से मिलने से रोकने का आरोप

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत कासगंज की सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब जमीन विवाद की शिकायत लेकर पहुंचे एक फरियादी को पुलिस ने मंडलायुक्त से मिलने से रोक दिया। इस दौरान फरियादी के साथ कथित दुर्व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं।

जानकारी के अनुसार अलीगढ़ मंडलायुक्त संगीता सिंह समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुन रही थीं। इसी दौरान संतोष गौड़ नाम के व्यक्ति ने गुरुकुल की जमीन पर कब्जे से जुड़े विवाद की शिकायत लेकर मंडलायुक्त से मिलने की कोशिश की। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक दिया और तहसील परिसर से घसीटते हुए थाने ले गए।

पीड़ित संतोष गौड़ का आरोप है कि उन्हें जबरन थाने में बैठाकर रखा गया। उनका कहना है कि उन्हें न तो खाना दिया गया और न ही कहीं जाने की अनुमति दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उनके साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस के कथित अमानवीय व्यवहार को लेकर लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।

पीड़ित ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वे लखनऊ जाकर धरना प्रदर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि गुरुकुल की जमीन पर कब्जे के मामले को लेकर फरियादी लंबे समय से अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।

फिलहाल यह पूरा मामला सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस से जुड़ा हुआ है और वायरल वीडियो के बाद प्रशासनिक स्तर पर जांच की मांग उठने लगी है।

ये भी पढ़ें मथुरा-बरेली हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, एलआईसी एजेंट की मौत, 11 घायल

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया