विराट व ऐतिहासिक देवघर पुस्तक मेला में आयोजित “वंदे -मातरम” कार्यक्रम ने दर्शको का मन मोहा

विराट व ऐतिहासिक देवघर पुस्तक मेला में आयोजित “वंदे -मातरम” कार्यक्रम ने दर्शको का मन मोहा

देवघर । स्थानीय बीएड कॉलेज प्रान्गण में ज्ञान का महाकुंभ, महाविद्या द्वारा आयोजित 23वाँ विराट पुस्तक मेला में भव्य “वंदें-मातरम” कार्यक्रम ने पूरे माहौल को देश भक्ति, उत्साह और जोश से भर दिया। वंदे मातरम के 150 वी वर्षगाठ को समर्पित वंदे भारत के इस वंदे मातरम के ऐतिहासिक कार्यक्रम के उम्दा प्रदर्शन ने लोगो को संस्कृति, देश भक्ति, जोश और उत्साह से भर दिया। इस कार्यक्रम की अद्भूत, शानदार रोचक प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया। मंचासीन कलाकारों ने अपने अदम्य कौशल से देश की सांस्कृतिक एकता, संस्कृति, परंपरा, कला और गौरव का प्रभावशाली ढंग से अद्भुत प्रदर्शन व झलक प्रस्तुत किया।इस अविस्मरणीय अदभूत, शानदार, भव्य व रोचक आयोजन पर राष्ट्र जागृति मंच के जिला अध्यक्ष श्री प्रभाष गुप्ता ने आयोजक के तमाम सदस्यों एवं कलाकारों के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया है।

ये भी पढ़ें भाजपा नेता संत प्रकाश तिवारी ने अपने माता की वार्षिकी श्राद्ध पर बांटा कंबल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें