खुद बीमार पड़ा पट्टी का सेठ पन्ना लाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ पट्टी नगर स्थित सेठ पन्ना लाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों बदहाल स्थिति में है। अस्पताल परिसर में गंदगी फैली हुई है और जगह-जगह पानी भरा रहने से मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।हैरानी की बात यह है कि न तो बारिश हो रही है और न ही मौसम खराब है, इसके बावजूद अस्पताल परिसर में जलभराव बना हुआ है। गंदगी और दुर्गंध के कारण इलाज कराने आए मरीजों का बुरा हाल है।स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से साफ-सफाई और जलनिकासी व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने की मांग की है।इस मामले में इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डॉ राम प्रताप भारतीय का कहना है कि परिसर में जलभराव और गंदगी की समस्या की जानकारी मिली है। संबंधित कर्मचारियों को तत्काल साफ-सफाई कराने और जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही स्थिति में सुधार कराया जाएगा।
ये भी पढ़ें विराट व ऐतिहासिक देवघर पुस्तक मेला में आयोजित “वंदे -मातरम” कार्यक्रम ने दर्शको का मन मोहा












