जनपद में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरीज, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का आयाम,युवा होंगे आत्मनिर्भर

जनपद में खुलेंगी डिजिटल लाइब्रेरीज, ग्रामीण युवाओं को मिलेगा आधुनिक शिक्षा का आयाम,युवा होंगे आत्मनिर्भर।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा 

जनपद प्रतापगढ़ 

प्रतापगढ़। आपको बताते चलें कि जनपद प्रतापगढ़ में जनपद की शिक्षा व्यवस्था को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए 319 ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनों पर डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा इस संबंध में बुधवार को विकास भवन स्थित कक्ष में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दिव्या मिश्रा की अध्यक्षता में डिजिटल लाइब्रेरी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकान्त दर्वे ने जानकारी दी कि शासन द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के लिए 319 ग्राम पंचायतों में डिजिटल लाइब्रेरी स्थापना का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके अंतर्गत जनपद के 17 विकास खण्डों की चयनित ग्राम पंचायतों में चरणबद्ध तरीके से डिजिटल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी। विकास खण्डवार चयन में आसपुर देवसरा की 19, बाबा बेलखरनाथधाम की 16, बाबागंज की 15, बिहार की 17, गौरा की 12, कुण्डा की 17, कालाकांकर की 15, लालगंज की 15, लक्ष्मणपुर की 15, मंगरौरा की 27, मानधाता की 18, पट्टी की 17, रामपुर संग्रामगढ़ की 14, सदर की 21, सण्डवा चन्द्रिका की 13, सांगीपुर की सर्वाधिक 51 तथा शिवगढ़ की 17 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। डिजिटल लाइब्रेरी के संचालन हेतु यू0पी0 डेस्को द्वारा आवश्यक डिजिटल सामग्री की आपूर्ति तथा एन0बी0टी0 के माध्यम से पुस्तकों की आपूर्ति के लिए आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन लाइब्रेरियों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित अध्ययन सामग्री, ई-बुक्स, ऑनलाइन कोर्स, शैक्षणिक वीडियो, समाचार पत्र एवं इंटरनेट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शिक्षा से जोड़ना है। डिजिटल लाइब्रेरी ग्रामीण छात्रों के लिए एक नई राह खोलेगी और उन्हें तकनीक के साथ आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगी। इससे शिक्षा में समानता आएगी और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को मजबूती मिलेगी। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक ओमकार राणा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेन्द्र सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य, पुस्तकालयाध्यक्ष नसरत अली सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें खुद बीमार पड़ा पट्टी का सेठ पन्ना लाल खंडेलवाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें