प्रतापगढ़ में राजा भैया के बयान का ग्रामीणों ने किया समर्थन, जातिवाद के आरोपों को बताया निराधार

प्रतापगढ़ में राजा भैया के बयान का ग्रामीणों ने किया समर्थन, जातिवाद के आरोपों को बताया निराधार

संवाददाता : बृजेंद्र शर्मा, प्रतापगढ़।

कुंडा विधायक Raja Bhaiya के सनातन धर्म संबंधी बयान को लेकर चल रही राजनीतिक बहस के बीच ग्रामीण क्षेत्र के कई नेताओं और समर्थकों ने खुलकर उनका समर्थन किया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुभव यादव समेत कई स्थानीय नेताओं ने राजा भैया पर लगाए जा रहे जातिवाद के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। ग्रामीणों ने कहा कि राजा भैया हमेशा सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की राजनीति करते आए हैं और उनके बयान को गलत तरीके से प्रस्तुत किया जा रहा है। समर्थन करने वालों में मुलायम यादव, रवि यादव और गब्बर सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।
पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुभव यादव ने कहा कि राजा भैया कभी जाति-पाति की राजनीति नहीं करते, बल्कि क्षेत्र के विकास और सामाजिक सौहार्द के लिए कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए अनावश्यक विवाद खड़ा करने का प्रयास कर रहे हैं।
इस दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर राजा भैया के समर्थन में अपनी बात रखी और कहा कि क्षेत्र की जनता उनके साथ खड़ी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें