जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में व्यापार बंधु समिति की बैठक सम्पन्न

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

व्यापारिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभाग प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें : डीएम,गौतमबुद्धनगर 01 जुलाई, 2026 जिलाधिकारी मेंघा रूपम की अध्यक्षता में विगत दिवस कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में व्यापार बंधु समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यापारिक गतिविधियों को प्रभावित करने वाली प्रमुख समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।बैठक में व्यापारिक प्रतिनिधियों ने सेक्टर-64 स्थित आदर्श परीक्षा केंद्र के आसपास पार्किंग एवं सार्वजनिक शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाया। साथ ही परीक्षा के दौरान लगाए जाने वाले जैमर की रेंज से स्थानीय व्यापारियों एवं आमजन को होने वाली असुविधा का उल्लेख करते हुए इसका व्यावहारिक समाधान कराने का अनुरोध किया। व्यापारियों ने एनएच-9 से छिजारसी गोलचक्कर तक प्रस्तावित मार्ग को भविष्य की यातायात आवश्यकताओं को देखते हुए छह लेन एवं सर्विस रोड सहित विकसित किए जाने की मांग रखी एवं सेक्टर-115 स्थित आइवरी काउंटी के सामने, स्टेडियम रोड तथा सेक्टर-49, बरौला एवं बरौला-भगेल मार्ग की जर्जर सड़कों और गड्ढों की समस्या भी प्रमुखता से उठाई गई। जिलाधिकारी ने सभी समस्याओं को गहनता से सुना एवं संबंधित प्राधिकरण एवं विभागीय अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर सड़कों की मरम्मत एवं गड्ढामुक्त करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि व्यापारिक संगठनों द्वारा उठाए गए प्रत्येक बिंदु पर गंभीरता से कार्रवाई करते हुए निर्धारित समय में उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनपद में व्यापारिक गतिविधियां और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो सकें।बैठक में डिप्टी कमिश्नर प्रशासन राज्य कर विभाग अजीत कुमार सिंह, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं विभिन्न व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें