शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में,’मिशन सेव फ्यूचर’ के तहत परिवहन विभाग का सघन अभियान, स्कूल वाहनों की व्यापक जांच, नियम उल्लंघन पर चालान व सीज की कार्रवाई

शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में,’मिशन सेव फ्यूचर’ के तहत परिवहन विभाग का सघन अभियान, स्कूल वाहनों की व्यापक जांच, नियम उल्लंघन पर चालान व सीज की कार्रवाई

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गौतमबुद्धनगर 01 जुलाई, 2026शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में स्कूली छात्र-छात्राओं की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा 01 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक ‘मिशन सेव फ्यूचर’ के अंतर्गत विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने किया। इस दौरान जनपद के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं स्कूलों के आसपास स्कूली वाहनों की व्यापक जांच की गई।
अभियान के दौरान दर्जनों स्कूल बसों एवं वैनों के फिटनेस प्रमाणपत्र, परमिट तथा पंजीकरण संबंधी अभिलेखों का गहन परीक्षण किया गया। साथ ही वाहनों में स्पीड गवर्नर, अग्निशमन यंत्र तथा फर्स्ट-एड बॉक्स की उपलब्धता की भी जांच की गई। वाहन चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस का सत्यापन करने के साथ ही उनकी वाहन संचालन क्षमता एवं सतर्कता का भी परीक्षण किया गया।जांच के दौरान जिन वाहनों में फिटनेस, परमिट अथवा अन्य आवश्यक मानकों का उल्लंघन पाया गया, उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत चालान की कार्रवाई करते हुए संबंधित वाहनों को सीज किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) डॉ. उदित नारायण पांडेय ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ‘मिशन सेव फ्यूचर’ का उद्देश्य केवल प्रवर्तन कार्रवाई करना नहीं, बल्कि प्रत्येक स्कूल वाहन को पूर्णतः सुरक्षित एवं मानकों के अनुरूप संचालित कराना है। उन्होंने सभी स्कूल प्रबंधनों एवं वाहन स्वामियों से परिवहन नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के विरुद्ध आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।परिवहन विभाग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पूर्व संबंधित वाहन की वैधता एवं सुरक्षा मानकों की जानकारी अवश्य सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों की सुरक्षित एवं निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जा सके, गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें