31 साल से फरार वारंटी गिरफ्तार, मैनपुरी पुलिस को बड़ी सफलता
न्यायालय के 1995 के वारंट पर एलाऊ पुलिस ने आरोपी को दबोचा, कोर्ट में किया पेश
रिपोर्ट: अमित चौहान, मंडल संवाददाता
मैनपुरी। कानून से बचने की कोशिश कितनी भी लंबी क्यों न हो, आखिरकार गिरफ्त में आना ही पड़ता है। मैनपुरी के थाना एलाऊ पुलिस ने 31 वर्षों से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार न्यायालय द्वारा जारी वारंट संख्या 1030/1995 के आधार पर सुशील कुमार पुत्र सोहनलाल, निवासी सुगांव, थाना एलाऊ, जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस लगातार कर रही थी।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी के विरुद्ध मु0अ0सं0 273/26 के तहत धारा 105 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
इस कार्रवाई को थाना एलाऊ पुलिस की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों के अनुपालन और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें एनआईसी गौतमबुद्धनगर में पोषण पाठशाला एवं राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (एनडीडी) प्रशिक्षण का आयोजन












