अपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त एवं एससी एसटी एक्ट से संबंधित,वारंटी अभियुक्त हुआ गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में थाना मान्धाता के अंतर्गत अपराधिक क्रियाकलापों में संलिप्त वारंटी अभियुक्त को मांधाता पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके साथ ही आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपराधिक क्रिया कलापों में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना मान्धाता के उ0नि0 अलंकार यादव मय हमराह का0 नवनीत कुमार द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित/वारण्टी अभियुक्त के दौरान एनबीडब्ल्यू केश न0 105/2025 धारा 323/504/506 भादवि व 3(2) 10 sc/st act से सम्बन्धित 01 वारण्टी अभियुक्त चंचल सिंह उर्फ उभय प्रताप सिंह पुत्र स्व0 अमरबहादुर सिंह नि0 सहिजनपुर, थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्रान्तर्गत उसके घर के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. चंचल सिंह उर्फ उभय प्रताप सिंह पुत्र स्व० अमरबहादुर सिंह नि0 सहिजनपुर, थाना मांधाता जनपद प्रतापगढ़ उम्र 36 वर्ष।
पुलिस टीम का विवरण-
उ0नि0 अलंकार यादव मय हमराह का0 नवनीत कुमार थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़।
ये भी पढ़ें सावन साहिल फाउंडेशन : गरीबों को कड़ाके की ठंड से बचाने की सराहनीय पहल












