तीन घंटे में मौसम का कहर: तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

तीन घंटे में मौसम का कहर: तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ़

जनपद में अगले तीन घंटे के भीतर मौसम के अचानक बिगड़ने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार जिले के कुछ स्थानों पर तेज बारिश, आकाशीय बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ ही कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी आशंका व्यक्त की गई है।
इस संभावित मौसम परिवर्तन को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। विशेष रूप से खुले स्थानों, खेतों और पेड़ों के नीचे खड़े न होने की अपील की गई है। साथ ही अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रशासन ने कहा है कि खराब मौसम के दौरान बिजली उपकरणों से दूरी बनाए रखें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें