पुत्र के जेल जाने के बाद परिवार को धमकाने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

पुत्र के जेल जाने के बाद परिवार को धमकाने का आरोप, महिला ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता :पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना बरनाहल क्षेत्र के ग्राम फूलापुर निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को शिकायती पत्र देकर अपने परिवार को परेशान किए जाने और धमकी मिलने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। ग्राम फूलापुर निवासी सरस्वती पत्नी स्वर्गीय मान सिंह ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसके पुत्र आनंद को एक मामले में कथित रूप से झूठा फंसाकर जेल भेजा गया है। महिला का आरोप है कि पुत्र के जेल जाने के बाद भी उसके परिवार को लगातार परेशान किया जा रहा है। पीड़िता के अनुसार, 11 अगस्त 2026 की रात कुछ लोग उसके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए धमकी देने लगे। महिला का आरोप है कि उक्त लोगों ने उसके माता-पिता की हत्या का आरोप लगाते हुए परिवार के सदस्यों को डराया-धमकाया। इससे परिवार के बीच भय का माहौल बना हुआ है।
महिला ने अपने शिकायती पत्र में थाना बरनाहल पुलिस पर भी उसे और उसके परिवार को कथित रूप से परेशान किए जाने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि बार-बार होने वाली इस तरह की घटनाओं से वह और उसका परिवार मानसिक रूप से परेशान हैं तथा उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है।
पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए शिकायती पत्र की निष्पक्ष जांच कराने, परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा धमकी देने और परेशान करने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
अब पुलिस प्रशासन द्वारा शिकायती पत्र की जांच के बाद मामले में क्या कार्रवाई की जाती है, यह देखने वाली बात होगी। पुलिस की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें