एटा में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य बाइक रैली।

एटा में तिरंगे के रंग में रंगा शहर, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की भव्य बाइक रैली।

संवाददाता अमन अहमद।

एटा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद में राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को ‘हर घर तिरंगा अभियान’ के तहत भव्य बाइक रैली निकाली गई। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई इस रैली को जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों, युवाओं और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बाइक रैली में पुलिस विभाग, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट-गाइड, नागरिक सुरक्षा कोर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। हाथों में तिरंगा लेकर और देशभक्ति के नारों के साथ प्रतिभागियों ने शहरवासियों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रीय एकता की भावना का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट परिसर से शुरू हुई रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने रैली का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। रैली का समापन जीटी रोड स्थित शहीद पार्क पर हुआ। रैली के माध्यम से आमजन से अपील की गई कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर तिरंगा जरूर फहराएं।जिलाधिकारी अरविन्द सिंह ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और एकजुटता की भावना को मजबूत करने का माध्यम है। उन्होंने जनपदवासियों से 15 अगस्त को पूरे उत्साह के साथ तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा एवं सम्मान बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व चंद्रप्रकाश पाठक, एडीएम प्रशासन संगम लाल, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, बीएसए अनुपम अवस्थी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। बाइक रैली के दौरान पूरा माहौल देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें