शेखपुरा गांव में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण बेहाल, डीएम से लगाई गुहार

शेखपुरा गांव में जलभराव और गंदगी से ग्रामीण बेहाल, डीएम से लगाई गुहार

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा। सकीट विकासखंड की ग्राम पंचायत शेखपुरा में जलभराव और गंदगी की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। गांव की गलियों में जगह-जगह गंदा पानी जमा है और कई स्थानों पर कूड़े-कचरे के ढेर लगे हुए हैं। इससे ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण समस्या बनी हुई है। गंदगी और जमा पानी से मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के साथ ही संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने जिलाधिकारी अरविंद सिंह को लिखित शिकायत देकर गांव में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत दिलाने की गुहार लगाई है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें