पिकअप की टक्कर से महिला की मौत

पिकअप की टक्कर से महिला की मौत

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा के भरथना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने सड़क किनारे खड़े टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें