हाथरस में खौलता पानी गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलसी: सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त पैर फिसला, जिला अस्पताल में भर्ती

हाथरस में खौलता पानी गिरने से महिला गंभीर रूप से झुलसी: सीढ़ियों पर चढ़ते वक्त पैर फिसला, जिला अस्पताल में भर्ती

संवाददाता अश्विनी कुमार

हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला जोगीपुरा में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। सिपाही चांद की पत्नी कमलेश गर्म पानी का भगोना लेकर घर की सीढ़ियों पर चढ़ रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और खौलता हुआ पानी सीधे उनके ऊपर गिर गया। हादसे में कमलेश का चेहरा, गर्दन, हाथ और शरीर के कई हिस्से गंभीर रूप से झुलस गए। गिरने की वजह से उनके शरीर पर अतिरिक्त चोटें भी आईं। चीख सुनकर परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें जिला अस्पताल लेकर गए।

अस्पताल में हालत गंभीर
डॉक्टरों ने बताया कि महिला के शरीर पर जलन के गहरे घाव हैं और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके उपचार में लगी है। परिजन भी अस्पताल में मौजूद रहकर इलाज की निगरानी कर रहे हैं।

हादसे के बाद मोहल्ले में भी दहशत का माहौल है और लोग परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें