पति से विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

पति से विवाद के बाद महिला की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

संवाददाता अश्वनी कुमार जिला हाथरस

हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र के नगला आम गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति से विवाद के बाद महिला ने जहर खा लिया, जिसके चलते उसकी जान चली गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की पहचान कासगंज जिले के कसेरी गांव निवासी थान सिंह की बेटी रेखा के रूप में हुई है। रेखा की शादी वर्ष 2015 में नगला आम निवासी सुनील के साथ हुई थी। सुनील सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता है। बताया जा रहा है कि घटना से पहले रेखा और उसके पति के बीच फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष के लोग भी गांव पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि रेखा को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। रेखा अपने पीछे दो बेटों को छोड़ गई है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें