महिला दिवस पूरी भव्यता से मनाया जाएगा – नेहा शर्मा ।

महिला दिवस पूरी भव्यता से मनाया जाएगा – नेहा शर्मा ।

जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा

महिला दिवस कार्यक्रम को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक आयोजित
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नेहा शर्मा के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महिला दिवस के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तार से मंथन किया गया तथा विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान उपस्थित महिलाओं ने कार्यक्रम को प्रभावी और प्रेरणादायक बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। जिला अध्यक्ष ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण का प्रतीक है तथा इस दिन महिलाओं की सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नेहा शर्मा नें कहा कि महिला दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर पिंकी वर्मा, शीना शर्मा, शिवानी पांचाल, अमृत कौर, बिमला देवी, कमला देवी, सुमन नरवाल, किरण जिंदल, बबीता राणा, मिथलेश शर्मा सहित अन्य महिलाओं ने बैठक में भाग लिया और अपने सुझाव साझा किए।
महिला मोर्चा द्वारा निर्णय लिया गया कि आगामी महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को जागरूक करने तथा समाज में उनकी भूमिका को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रेषक. नेहा शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा, महिला मोर्चा सम्पर्क 90340 21670

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें