महिला जनसुनवाई का आयोजन एवं शपथ ली बाल विवाह के खिलाफ

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की मा0 सदस्य डॉ. मीनाक्षी भराला ने की महिला जनसुनवाई का आयोजन एवं शपथ ली बाल विवाह के खिलाफ

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी . गौतम बुद्ध नगर, 07 जनवरी 2026 उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य डॉ मीनाक्षी भराला की अध्यक्षता में

आज कार्यालय खंड विकास अधिकारी, दादरी के सभागार में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जनसुनवाई के दौरान महिलाओं से संबंधित कुल 10 प्रकरण दर्ज किए गए।

कार्यक्रम के दौरान माननीय सदस्य डॉ मीनाक्षी भराला ने उपस्थित महिलाओं की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्रत्येक प्रकरण के प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण हेतु

मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी मामलों का प्राथमिकता के आधार पर अनुश्रवण करते हुए समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे पीडित महिलाओं को शीघ्र न्याय मिल सके।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान

बाल विवाह पर रोक लगाने हेतु शपथ भी दिलाई। बाल विवाह एक सामाजिक बुराई और गैर कानूनी कृत है, जो बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा, स्वास्थ्य और विकास में बाधक है, तथा उनके सपनों को साकार होने से रोकता है।

इसलिए मैं शपथ लेता / लेती हूँ कि बाल विवाह के विरुद्ध हर संभव प्रयास करूंगा/करूंगी। सुनिश्चित करूंगा/करूंगी कि मेरे परिवार, पड़ोस और समुदाय में किसी का भी बाल विवाह न होने पाए।

ऐसे किसी भी बाल विवाह के प्रयास की सूचना प्रशासन / 1098/181/112, पंचायत और सरकार को दूंगा/दूंगी।बच्चों की शिक्षा एवं सुरक्षा के लिए भी अपनी आवाज बुलंद करूंगा / करूंगी और बाल विवाह मुक्त भारत के निर्माण में सहयोग करूंगा/करूंगी।

इस अवसर पर माननीय सदस्य द्वारा 05 लाभार्थियों को बेबी किट का वितरण किया गया एवं गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म संपन्न कराई गई

तथा छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार भी विधिवत रूप से कराया गया। उपस्थित महिलाओं एवं बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उन्होंने कहा कि

स्वस्थ मातृत्व और सुरक्षित बचपन ही एक सशक्त, समृद्ध एवं विकसित समाज की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं और बच्चों के पोषण, सुरक्षा एवं अधिकारों के प्रति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है  कार्यक्रम के दौरान बाल विकास परियोजना दादरी द्वारा राज्य कौशल मिशन के अंतर्गत मोटे अनाज से निर्मित रागी की टिक्की, चना दाल खिचडी, सूजी की इडली, नारियल की चटनी, बाजरे के बिस्किट, बेसन का टोकला आदि पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए।

माननीय सदस्य ने स्टॉलों का अवलोकन करते हुए आंगनबाडी कार्यकत्रियों से संवाद किया तथा व्यंजनों को चखकर उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए प्रोत्साहित किया।

महिला जनसुनवाई एवं पोषण कार्यक्रम के उपरांत माननीय सदस्य डॉ मीनाक्षी भराला ने सेक्टर 62 नोएडा स्थित राजकीय बाल/बालिका ग्रह एवं वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं, सुविधाओं एवं पीडित महिलाओं को दी जा रही सेवाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक दिशा निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर उपायुक्त पुलिस महिला सुरक्षा मनीषा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर, संरक्षण अधिकारी विभाग पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, वन स्टॉप सेंटर नोएडा की प्रबंधक रिंकी रानी, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं मीडिया से दैनिक चक्र समवाददाता पवन सूर्यवंशी उपस्थित रहे।गौतम बुद्ध नगर।

ये भी पढ़ें लगभग 39,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में विकसित हो रही अवैध कॉलोनियाँ प्राधिकरण ने की ध्वस्त

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें