दीवानी न्यायालय गेट पर अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

दीवानी न्यायालय गेट पर अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टला बड़ा खतरा

जिला संवादाता काव्यांश रावत
जनपद एटा उत्तर प्रदेश।

एटा, 22 जून। एटा दीवानी न्यायालय के मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों की सतर्कता के चलते एक युवक को अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, दीवानी गेट पर सुरक्षा जांच के दौरान पुलिसकर्मियों को युवक की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध तमंचा बरामद हुआ। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी युवक तमंचा लेकर न्यायालय परिसर क्यों पहुंचा था और उसके पीछे कोई अन्य मंशा या व्यक्ति तो नहीं है।
घटना के बाद अधिवक्ताओं ने सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। वहीं, न्यायालय जैसे संवेदनशील परिसर में हथियार के साथ युवक के पहुंचने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें