प्रतापगढ़।सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ़।प्रतापगढ़ पुलिस ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर लोक शांति भंग करने के आरोप में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कंधई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विकास सरोज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त पर सोशल मीडिया के माध्यम से अभद्र टिप्पणी कर शांति व्यवस्था प्रभावित करने का आरोप है।पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें भंगवा चुंगी पर चला सड़क सुरक्षा अभियान, बिना हेलमेट चालकों को किया गया जागरूक












