अवैध तमंचा व कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज
संवाददाता : योगेंद्र सिंह
एटा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रिजोर पुलिस ने एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. इलामारन के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) योगेंद्र सिंह के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के अंतर्गत थाना रिजोर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ग्राम सुंदरपुर निवासी कालीचरन पुत्र वीरी सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर थाना रिजोर में अभियुक्त के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी की कार्रवाई उपनिरीक्षक अमीर अहमद एवं कांस्टेबल रजत राजपूत ने संयुक्त रूप से की। एटा पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।












