पटरी पर फिसला पैर, टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक — गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

पटरी पर फिसला पैर, टनकपुर एक्सप्रेस की चपेट में आया युवक — गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

मंडल संवाददाता अमित चौहान

कासगंज।
जनपद कासगंज के थाना सोरों क्षेत्र में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सोरों भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल कासगंज रेफर कर दिया। घायल युवक की पहचान बादाम सिंह (35 वर्ष) पुत्र अभिलाष सिंह, निवासी ग्राम रायपुर पटना, थाना सोरों, जनपद कासगंज (वर्तमान पता — सहावर गेट, सोरों) के रूप में हुई है।पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में घायल ने बताया कि वह शराब के नशे में था और पटरी पार करते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह अचानक टनकपुर एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे के दौरान ट्रेन की रफ्तार अधिक होने से युवक दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बचाई जा सकी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि रेलवे ट्रैक पार करते समय सतर्कता बरतें और लापरवाही न करें, क्योंकि थोड़ी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें