सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल के खिलाफ पोस्ट करने पर युवक पर मुकदमा

सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल के खिलाफ पोस्ट करने पर युवक पर मुकदमा

प्रयागराज। सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला तूल पकड़ गया है। इस प्रकरण में अधिवक्ता श्याम चंद्र पाल की तहरीर पर कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

आरोप है कि उमेश यादव नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पूजा पाल के खिलाफ अपशब्द लिखे और उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया। शिकायत के बाद पुलिस ने उमेश यादव के खिलाफ मुकदमा कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता अधिवक्ता श्याम चंद्र पाल ने मांग की है कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

ये भी पढ़ें Prayagraj: हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें