ढ़ेमुवा घाट स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन

ढ़ेमुवा घाट स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में जन्माष्टमी पर भव्य आयोजन

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत एटा। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर ढ़ेमुवा घाट स्थित प्राचीन श्री राम जानकी मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की इस शुभ बेला पर मंदिर प्रांगण को आकर्षक रूप से सजाया गया और भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

भक्त प्रह्लाद दास ढ़ेमुवा घाट महंत जी के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम में भजन-कीर्तन, पूजन-अर्चन तथा रात्रि 12 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम के उपरांत लगभग 150 श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई।

भक्तों ने उत्साहपूर्वक इस पावन पर्व में भाग लिया और मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल के बीच ‘राधे-राधे’ तथा ‘कृष्ण कन्हैया लाल की जय’ के जयघोष गूंजते रहे। आयोजकों का कहना है कि भगवान की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से यह आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

ये भी पढ़ें सपा से निष्कासित विधायक पूजा पाल के खिलाफ पोस्ट करने पर युवक पर मुकदमा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें