एटा | बस स्टैंड पर खुलेआम गुंडई, पुलिस के सामने युवकों की मारपीट 

एटा | बस स्टैंड पर खुलेआम गुंडई, पुलिस के सामने युवकों की मारपीट 

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

एटा शहर के व्यस्ततम बस स्टैंड क्षेत्र से कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। यहां बस स्टैंड चौकी के ठीक सामने दो युवकों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों युवक एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनके चेहरे पर पुलिस का कोई भय नजर नहीं आ रहा।
चौंकाने वाली बात यह है कि घटना के समय मौके पर पुलिसकर्मी मौजूद थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी दोनों युवकों को समझाने और झगड़ा शांत कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन युवक किसी की बात मानने को तैयार नहीं थे और लगातार मारपीट करते रहे। इस दौरान आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे, जिससे कुछ देर के लिए बस स्टैंड पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो करीब दो दिन पुराना है, लेकिन अब इसके सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और कानून-व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। जिस स्थान पर घटना हुई, वह कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बस स्टैंड चौकी के सामने का इलाका है, जहां दिन-रात पुलिस की मौजूदगी रहती है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड क्षेत्र में आए दिन झगड़े और अव्यवस्था की स्थिति बनी रहती है, लेकिन समय रहते सख्त कार्रवाई न होने से असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं। वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग में भी हलचल मची हुई है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें