आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ थाना विजयनगर, हाईटेक सिस्टम के साथ जनता को मिलेंगी बेहतर पुलिस सेवाएं

आधुनिक सुविधाओं से लैस हुआ थाना विजयनगर, हाईटेक सिस्टम के साथ जनता को मिलेंगी बेहतर पुलिस सेवाएं

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़ ऑल एनसीआर

गाजियाबाद, 23 सितंबर 2026। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के आयुक्त श्री जे. रविन्द्र गौड़ के निर्देशन में थाना विजयनगर को आधुनिक सुविधाओं, हाईटेक तकनीक और जन-केंद्रित सेवाओं से सुसज्जित किया गया है। नए स्वरूप में तैयार थाना भवन में नागरिकों की सुविधा, सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया है। नवनिर्मित थाना परिसर में आधुनिक प्रतीक्षालय बनाया गया है, जहां नागरिकों के लिए आरामदायक कुर्सियां और सोफे, स्वच्छता, बेहतर प्रकाश एवं वेंटिलेशन की व्यवस्था की गई है। डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और सूचना पट के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। पेयजल, शौचालय तथा दिव्यांगजनों के लिए रैंप जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केंद्र थाना परिसर में मिशन शक्ति केंद्र महिलाओं की शिकायतों और समस्याओं के समाधान के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यहां प्रशिक्षित महिला पुलिसकर्मी एवं परामर्शदाता उपलब्ध रहेंगे। महिलाओं को त्वरित सहायता, काउंसलिंग और कानूनी मार्गदर्शन देने के साथ जागरूकता कार्यक्रम एवं प्रशिक्षण भी आयोजित किए जाएंगे।साइबर अपराध पर हाईटेक निगरानी थाना विजयनगर में साइबर सेवा यूनिट की भी व्यवस्था की गई है। प्रशिक्षित पुलिसकर्मी और तकनीकी विशेषज्ञ ऑनलाइन धोखाधड़ी, सोशल मीडिया संबंधी अपराध, ई-मेल हैकिंग, फिशिंग और डिजिटल वित्तीय अपराधों से जुड़ी शिकायतों पर कार्रवाई करेंगे। आधुनिक सॉफ्टवेयर एवं डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम की मदद से साइबर अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी की दिशा में काम किया जाएगा।जनता और पुलिस—दोनों के लिए बेहतर माहौल,थाना भवन को सौंदर्यपूर्ण और कार्यात्मक तरीके से तैयार किया गया है। आगंतुकों के लिए प्रतीक्षालय एवं परामर्श कक्ष के साथ पुलिसकर्मियों के लिए आधुनिक कार्यालय, रिकॉर्ड रूम और मीटिंग हॉल की व्यवस्था की गई है। परिसर में हरियाली और सजावटी पौधों से सकारात्मक वातावरण तैयार किया गया है।सभी थानों के आधुनिकीकरण की बड़ी योजना,थाना विजयनगर का यह नया स्वरूप गाजियाबाद पुलिस की व्यापक आधुनिकीकरण योजना का हिस्सा है। योजना के तहत वर्ष के अंत तक सभी थानों का आधुनिकीकरण तथा अगले वर्ष सभी पुलिस चौकियों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की योजना है। थाना विजयनगर का उद्घाटन जन-केंद्रित पुलिसिंग, तकनीक आधारित सेवाओं और नागरिकों को सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया है। गाजियाबाद महापौर श्रीमती सुनीता दयाल द्वारा फीका काटर किया गया। गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर महोदय जे० रविन्द्र गौड़, एडिशनल कमिश्नर श्री राजकरन नैय्यर एवं एडिशनल कमिश्नर श्री केशव कुमार चौधरी मुख्यालय एवं पुलिस डीसीपी श्री धवल जायसवाल नगर कोतवाली, एवं श्री सुरेन्द्र नाथ तिवारी डीसीपी ग्रामीण क्षेत्र, डीसीपी श्री ऋतुज हिंडन ट्रांस,एसीपी श्रीमती उपासना पांडेय कोतवाली, एसीपी नन्दग्राम श्री अमित सक्सेना जी एसीपी इंदिरापुरम श्री सूर्या बली मौर्या, एसीपी अमर दीप मौर्या लोनी , इस कार्यक्रम को श्री धवल जायसवाल एवं एसीपी श्रीमती उपासना पाण्डेय एवम थाना प्रभारी श्री धर्मपाल सिंह एवं समस्त थाना विजय नगर पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के द्वारा भव्य तरीके से साज सज्जा, बहुत ही सुन्दर और आकर्षक सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित किया गया और, साथ ही बड़ा खाना, एवं सभी व्यवस्थाएं एसीपी श्रीमती उपासना पांडेय के नेतृत्व में थाना प्रभारी श्री धर्मपाल सिंह द्वारा किया गया था, इस अवसर पर समस्त पुलिस अधिकारी, और सासन प्रसासन, एवं विजयनगर के सभी पार्षदों , व्यापारी समस्त इंडस्ट्री जगत के सिनियर सिटीज़न, सभी वरिष्ठ संस्थान के लोग,सभी वरिष्ठ पत्रकार एवं दैनिक पेपर एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों से भांति संख्या में लोग इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर खुश होकर बोले नम्बर 1 गाजियाबाद पुलिस,का कार्य, NCR Noida All UP राष्ट्रीय पेपर, लखनऊ की टीम,कैमरामैन अमित सूर्यवंशी, दिल्ली समवाददाता दिपक कुमार, सेन्ट्रल नोएडा समवाददाता , सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा, के साथ पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ़, खबरों का दंगल एवं दैनिक चक्र न्यूज़ मिडिया, और

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार