यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत

यमुना एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक हादसा: चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में,जेवर। 23/24 सितंबर 2026 की मध्यरात्रि थाना जेवर क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे के 33 किलोमीटर माइल स्टोन के पास कश्मीरी गेट, नई दिल्ली से महोबा जा रही बस BR32PA8647 में अचानक भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर सर्विस और रेस्क्यू टीमों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और 20 से अधिक यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला।रेस्क्यू के दौरान बस के अंदर 9 लोग मृत अवस्था में मिले, जिनकी मृत्यु जलने अथवा दम घुटने से होने की जानकारी दी गई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार बस के एसी में स्पार्क/ब्लास्ट के बाद इंजन के लुब्रिकेंट ऑयल में आग लगने और तेजी से फैलने की बात सामने आई है।डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री रवि शंकर निम के अनुसार मृतकों की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बस चालक और परिचालक को हिरासत में लिया है।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने घटना का संज्ञान लेते हुए मृतकों के परिजनों को ₹2-2 लाख की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। उक्त के सम्बन्ध में सीएफओ गौतमबुद्धनगर श्री प्रदीप कुमार द्वारा दी गई जानकारी देते हुए बताया कि,पुलिस एवं फायर सर्विस द्वारा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal