दनकौर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद

दनकौर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 10 दोपहिया वाहन बरामद

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के पर्यवेक्षण में दनकौर पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार के अनुसार, 22 सितंबर 2026 को पुलिस ने मैनुअल इंटेलिजेंस और बीट पुलिसिंग की मदद से शोभित सिंह (27) और रामजी उर्फ कपिल (23) को सुपरटेक अपकंट्री तिराहे के पास गिरफ्तार किया।पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही व कब्जे से चोरी के 10 दोपहिया वाहन और 2 अवैध चाकू बरामद किए। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी एनसीआर व आसपास के जनपदों में रेकी कर वाहन चोरी करते और उन्हें जंगल की झाड़ियों में छिपा देते थे बरामद दो वाहन दनकौर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 225/2026 और 226/2026 से संबंधित बताए गए हैं। मामले में बीएनएस व आयुध अधिनियम की संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal