घिरोर के शिवांश मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय में लहराया परचम, CLC छात्र संघ अध्यक्ष पद पर दर्ज की शानदार जीत
संवादाता: पंकज मिश्रा
मैनपुरी/दिल्ली। मैनपुरी जिले के घिरोर क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण सामने आया है। घिरोर निवासी एवं पूर्व BRC संजीव मिश्रा के पुत्र शिवांश मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित कैंपस लॉ सेंटर (CLC) के छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर शानदार जीत दर्ज कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
शिवांश मिश्रा की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही उनके गृह क्षेत्र घिरोर सहित पूरे मैनपुरी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, मित्रों और क्षेत्रीय लोगों ने उनकी सफलता पर प्रसन्नता जताते हुए उन्हें बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
बताया गया कि छात्र संघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर शिवांश मिश्रा ने छात्र राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। उनकी जीत को छात्रों के बीच उनके प्रति विश्वास और उनके नेतृत्व पर भरोसे के रूप में देखा जा रहा है। चुनाव में मिली इस सफलता के बाद उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खासा उत्साह है।
शिवांश की सफलता पर क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और नेतृत्व क्षमता के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। दिल्ली विश्वविद्यालय जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में छात्र संघ के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होना न केवल शिवांश के परिवार बल्कि घिरोर और मैनपुरी जिले के लिए भी गौरव की बात है।
शिवांश मिश्रा की इस उपलब्धि के बाद उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों और शुभचिंतकों ने उम्मीद जताई कि शिवांश छात्र हितों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए अपनी जिम्मेदारी का बेहतर ढंग से निर्वहन करेंगे।












