लालगोपालगंज मे प्राचीन काली मंदिर पर संपन्न हुआ गणेशोत्सव भंडारा

लालगोपालगंज मे प्राचीन काली मंदिर पर संपन्न हुआ गणेशोत्सव भंडारा

नवयुवक गणेश उत्सव कमेटी लालगोपालगंज के द्वारा आयोजित हुआ विशाल भंडारा

संवाददाता राम सुरेश निर्मल 

लालगोपालगंज।प्रयागराज नगर पंचायत कस्बे के प्राचीन काली मंदिर प्रांगण में नवयुवक गणेश उत्सव कमेटी के तत्वावधान में गणेश चतुर्थी पर आयोजित गणेशोत्सव के पावन पर्व पर महा भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

नवयुवक गणेश उत्सव कमेटी के पदाधिकारी प्रमोद कौशल,अटल केशरवानी,कुलदीप विश्वकर्मा,राजेश केशरवानी,राजीव केशरवानी,अरविंद कौशल, आशीष केशरवानी,नवीन अग्रवाल सहित मनोनीत सभासद सर्वेश केशरवानी ने नगरवासियों को गणेश चतुर्थी एवं आगामी पर्व नवरात्रि की मंगल शुभकामनाऐं देते हुए भंडारे मे पधारे नगरवासियों के प्रति आभार जताया।वहीं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत स्थानीय पुलिस भी कस्बे में भ्रमणशील रहकर सुरक्षा व्यवस्था पर बराबर नजर बनाये रखा इस तरह से गणेशोत्सव भंडारे मे प्रसाद हेतु भक्तों का आवागमन देर रात्रि तक चलता रहा।

और पढ़ें

यमुना औद्योगिक विकास प्राधिकरण, द्वारा जनपद अलीगढ़ के टप्पल क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाया,कार्रवाई माननीय मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal